प्यारा सजा है तेरा द्वार… प्रथम नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी भीड़, विधि विधान से श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 11:22 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): कहते हैं सच्चे दिल सी पूजा अर्चना करो तो उसका फल जरूर मिलता है। मंगलवार यानी आज नवरात्रि के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा बड़े ही धूमधाम से हो रही है। हरियाणा में भी नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रथम नवरात्र शैलपुत्री के अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के लिए जमकर खरीदारी की। मंदिरों में जाकर माथा टेका। इस दौरान मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं।

PunjabKesari

यमुनानगर के जंगला वाला माताजी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। आसपास लगी दुकानों पर भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु जाकर खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।

PunjabKesari

नवरात्रों पर हो रहे विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई है। मंदिर के आसपास स्थित दुकानों में भारी चहल पहल है। लोग पूजा सामग्री लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static