CRPF जवानों में विवाद, साथी की हत्या कर दूसरे ने खुद को गोली मार दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 12:25 PM (IST)

पानीपत: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल190वीं बटालियन के कैंप में दो जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक जवान  ने दूसरे की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मामला चतरा जिले के सिमरिया स्थित कोविड-19 आइसोलेशन भवन का है। घटना के कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

चतरा के एसपी ऋषव कुमार झा व सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि रसोइया रवींद्र कुमार और संतरी कालूराम गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कालूराम गुर्जर ने अपनी राइफल से पहले रवींद्र को गोली मारी फिर खुद को मार ली। इससे पहले कि अधिकारी कुछ कर पाते दोनों की मौत हो गई।  दोनों सीआरपीएफ के 190 बटालियन के जवान थे और इन दिनों आइसोलेशन वार्ड में नियुक्त थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान मामूली विवाद को लेकर उलझ पड़े थे। घटना के बाद शव को सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया है। जवान रवींद्र कुमार ग्राम मांडी, तहसील इसराना, जिला पानीपत हरियाणा और कालुसिंह गुर्जर घुघरा पुलिस स्टेशन के नजदीक अजमेर राजस्‍थान का रहने वाला था।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static