सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या, सड़ी अवस्था में जंगल में मिला शव
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 07:20 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): बसई एरिया के जंगल में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी मच गई। यहां से गुजर रहे लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने जंगल में देखा तो व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला जिसकी सूचना सेक्टर-9 थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव बसई फ्लाईओवर के पास जंगल मेंं पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया कि व्यक्ति के सिर पर भारी पत्थर से वार करके हत्या की गई है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई है और शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया। पुलिस को जांच के दौरान कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की टीमें भी लगाई गई हैं। मृतक की उम्र करीब 55 साल है। जांच की जा रही है। जल्द ही मृतक की शिनाख्त हो जाएगी जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।