CRPF जवान की संदिग्ध मौत, DJ को लेकर हुआ था झगड़ा(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 10:23 AM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती):रेवाड़ी के मामड़िया ठेठर गांव में सी.आर.पी.एफ. जवान की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई । जिससे वहां मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मामड़िया ठेठर में रामपुरी गांव से बरात आई थी। लड़का व लड़की पक्ष सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी कर रहे थे। तभी फेरों पर जाने के लिए डीजे बजने लगा सभी बाराती डीजे पर थिरकने लगे। उसी समय डीजे बजाने को लेकर बारात और डीजे वाले के बीच झगड़ा हो गया। तभी डीजे वाले ने अपनी पीकअप वहां से भगा ली। पीछे से कुछ बाराती पीकअप में चढ़ गए। पीकअप में चढ़ने वाला दूल्हे का भाई 30 वर्षीय अनूप भी था। जो सी.आर.पी.एफ. में कार्यरत है। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली की अनूप घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विवाह की सारी खुशियां मातम में बदल गई और बारात बिना फेरे लिए ही वापस लौट गई। हालांकि परिजन हत्या की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस इसे दूसरे तरीके से भी जांच रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static