डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 5 मामले दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 10:09 AM (IST)

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2020 द्वितीय वर्ष (नियमित) की परीक्षा में विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा अनुचित साधन के 5 मामले दर्ज किए गए।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह ने बताया कि संयुक्त सचिव पवन कुमार के उडऩदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केन्द्रों से अनुचित साधन का 1 केस दर्ज किया। इसके अतिरिक्त सहायक सचिव, संचालन के उडऩदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केन्द्र से नकल का 1 मामला दर्ज किया। बोर्ड अध्यक्ष के स्पैशल उडऩदस्तों ने महेद्रगढ़ में नकल के 3 मामले दर्ज किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static