सोनीपत में 35 साल बाद परिवार में पैदा हुई बेटी...ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया भव्य स्वागत
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 08:19 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के महलाना गांव में बीते 6 जनवरी को रोहित के परिवार ने 35 साल बाद बेटी के जन्म और नामकरण पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को यह संदेश दिया कि बेटियां समाज और परिवार की असली शान है। ढोल-नगाड़ों की थाप, हाथी,घोड़ें और रथ के साथ मां-बेटी को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया और आस-पास के 130 गांवों के लोग इस खुशी में शामिल हुए।

महलाना गांव के रोहित के परिवार में 6 जनवरी को बेटी का जन्म हुआ था। 35 साल बाद घर में बेटी के आगमन पर पूरे परिवार और गांव में उत्सव का माहौल बन गया। समाज में अभी भी कुछ जगह बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। ऐसे समय में रोहित के परिवार का यह भव्य आयोजन 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के महत्व को याद दिलाने वाला उदाहरण बन गया। गांव में भंडारा और ढोल-नगाड़ों की थाप, हाथी, घोड़े और रथ के साथ मां-बेटी को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। आस-पास के 130 गांवों के ग्रामीणों ने भी इस खुशी में भाग लिया और फूलों की वर्षा कर बेटी का स्वागत किया। हवन और रीति-रिवाजों के बाद बेटी का नामकरण किया गया। बेटी का नाम कामाक्षी रखा गया। बेटी के पिता रोहित ने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। माता-पिता के लिए बेटियों की खुशियाँ भी उतनी ही अनमोल हैं।
यह भव्य आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि बेटियों को सम्मान, प्यार और अवसर देने से ही समाज का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बनता है। समाज में अभी भी कुछ जगह बेटियों के साथ भेदभाव और गर्भ में मारने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ होती हैं। ऐसे समय में रोहित परिवार ने अपने इस भव्य आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि बेटियां समाज और परिवार की असली शान हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)