खेड़का गुर्जर के खेतों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 10:50 AM (IST)

बहादुरगढ़ : गांव खेड़का गुर्जर के खेतों में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 

बादली थाना से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही संदीप ने बताया कि सोमवार सुबह थाने में सूचना मिली थी कि गांव खेड़का गुर्जर के खेतों में ट्यूबवैल पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र के उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। 

मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। उसने स्वयं फंदा लगाया या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक की पहचान के बाद ही पता चल पाएगा।  मृतक की उम्र 45 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। मृतक के शरीर पर सफेद व नीले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट है। मृतक की पहचान करने को लेकर पुलिस आसपास क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static