पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, गर्दन पर था कट का निशान

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 11:27 AM (IST)

पानीपत : जिले में श्रमिक का शव खजूर के पेड़ पर लटकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खजूर के पेड़ पर श्रमिक का शव डालियों में फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पता भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक पुरेवाल निवासी छोटेलाल पुत्र हरिचंद सिंह पेशे से श्रमिक था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह घर से कही गया, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। पत्नी व बेटी ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह लोगों ने पीपल वाली गली में खजूर के पेड़ पर व्यक्ति का शव लटके देखा। लोगों का कहना है कि शव झाड़ियों के बीच फंसा था। जैसे ही वह शव के पास गए वह टहनियों से नीचे गिर गया। छोटेलाल की गर्दन पर कट का निशान भी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static