नहर से बरामद हुआ पूर्व महिला सरपंच का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 02:59 PM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंद्र भारती) : जिले के कोसली गांव में एक महिला पूर्व सरपंच का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की लाश नहर से बरामद हुई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुबह 5 बजे घर से निकली थी, उसके बाद वापस नहीं लौटी। गुड़ियानी पंप हाउस पर नहर के पानी में लाश तैरती देख पुलिस को सूचित किया गया।

मिली जानाकारी के अनुसार मृतक पूर्व सरपंच संतरा देवी (70) कोसली के गांव कान्हड़वास की रहने वाली है। परिवार के मुताबिक, संतरा देवी सुबह उठने के बाद रोज़ टहलने के लिए जाती थी। आज भी सुबह 5 बजे घर से टहलने के लिए गई थी। जब काफी देर तक घर नहीं आई तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

कोसली के गुड़ियानी पंप हाउस पर लोगों ने नहर के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकला। जिसके बाद उसकी पहचान संतरा देवी के रूप में हुई। संतरा देवी वर्ष 2009 में गांव की सरपंच रही हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि संतरा देवी नहर तक कैसे पहुंची और मौत किस वजह से हुई। कोसली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसली के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static