मैदान में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 12:01 PM (IST)

घरौंडा (विवेक) : घरौंडा के किसान भवन के प्रांगण में रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक किसान भवन से सटे कम्युनिटी हाल में काम करता था। मृतक के सिर में चोट के निशान बताए जा रहे है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों ने बताया कि घरौंडा निवासी 30 वर्षीय बिरम पाल पुत्र रामेश्वर कम्युनिटी हाल में केटरिंग ठेकेदार के पास कई सालों से काम रहा था। चूंकि बिरम पाल अविवाहित था, इसलिए दिन रात कम्युनिटी हाल में ही रहता था। बताया जा रहा है कि बीती शनिवार की रात करीब एक बजे बिरम पाल ने ठेकेदार को फोन किया और बताया कि उसे डर लग रहा है। जिसके बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा और उसको समझा बुझाकर सुला कर लौट गया। जब ठेकेदार सुबह कम्युनिटी हाल में पहुंचा तो उसे बिरम पाल वहां नहीं मिला। जब उसने कम्युनिटी हाल की छत पर चढ़कर किसान भवन की तरफ देखा तो बिरम पाल का शव नीचे मैदान में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने डायल -112 को फोन किया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शव के सिर में चोटों के निशान पाए गए है। 

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि किसान भवन के मैदान में शव मिलने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static