कुरुक्षेत्र में स्कूटी सवार महिलाओं की दुखद मौत, टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 09:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद कस्बे के गांव धंतौड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिलाओं को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। बता दें कि अब तक मृतक महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।

 

मृतकों की नहीं हो पाई पहचान, शाहाबाद से कुरुक्षेत्र जा रही थी महिलाएं

 

जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं शाहाबाद से कुरूक्षेत्र की तरफ जा रही थी। इस बीच धंतौड़ी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारी दी। टक्कर लगने से महिलाएं सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र करीब 30 साल है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन करनाल की तरफ चला गया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने के लिए पुलिस राहगीरों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static