सड़क किनारे झाड़ियों में करानी पड़ी महिला की डिलीवरी, जानिए क्यों

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 04:19 PM (IST)

गुरुग्राम (सतीश): गुरुग्राम के सोहना में पडऩे वाले देवीलाल स्टेडियम की सर्विस रोड पर झाडिय़ों में एक महिला का प्रसव करवाया गया। वहीं महिला के प्रसव की सूचना मिलते ही आस-पास लोगों हैरान रह गए। वहीं इस आपा-धापी में आस-पास की महिलाओं ने फिल्मी स्टाईल में महिला को कपड़ों-चादरों आदि से परदा कर महिला की डिलीवरी करवाई। प्रसव के बाद नजदीक के निजी अस्पताल में प्रसूता व उसके शिशु को भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य है।

PunjabKesari, prasav

अब बताते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या कारण था कि एक प्रसूता की डिलीवरी अस्पताल में न कराकर सड़क किनारे करनी पड़ी। दरअसल, पीड़िता महिला रविना पत्नी शेकुल गांव खेड़ा खलील पुर की रहने वाली है। जो सुबह प्रसव के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने प्रसव नहीं होने की बात कहते हुए पीड़िता को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिख दिया। नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किये जाने की बात कहते हुए महिला को गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया।

PunjabKesari, delivery

प्रसव के दर्द से पीड़ित महिला जब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए देवीलाल स्टेडियम के सामने लैब पर पहुंची तो उसे शौच का प्रेशर पड़ा। महिला अपनी सास के साथ पास में सर्विस रोड पर झाडिय़ों में जैसे ही शौच के लिए गई, तो वहां महिला के शरीर से प्रसव का प्रोसेस शुरू हो गया। आस-पास महिलाओं ने ये सब देखकर महिला के सामने कपड़ा लगा कर कवर किया, जिसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। 

जैसे तैसे नजदीक एक निजी नर्सिंग होम के स्टाफ महिला व बच्चे को स्ट्रेचर में ले गए और उसका उपचार किया। महिला के पिता आजाद ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं कि हमें डॉक्टर ने डरा दिया था महिला का बच्चा ऊपर आया हुआ है बड़ा ऑपरेशन होगा। 

PunjabKesari, gurugram

फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों एक निजी हस्पताल में उपचाराधीन हैं। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कि हमें जैसे ही पता चला कि महिला को सर्विस रोड पर प्रसव हो रहा है। हमारी टीम उस महिला और नवजात को स्ट्रेचर पर अस्पताल में ले आए और भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के दावों पर बड़ा सवाल
हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क एम्बुलैंस का प्रावधान किया गया है। लेकिन सोहना के नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते आज गर्भवती महिला को सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिससे यह साबित होता है कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर लगाम कसने में नाकाम है। हालांकि अब ये देखना होगा कि प्र्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सोहना नागरिक अस्पताल के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई अमल में लाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static