हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने किया जीना मुहाल, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में घने कोहरे, कोल्ड और शीत लहर से अभी कोई राहत नहीं है। घने कोहरे के कारण सूबे के 10 जिलों में 25 मीटर से कम विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद शामिल हैं। इधर मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। 24 जनवरी से मौसम बदलने की उम्मीद है।

 PunjabKesari

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर अभी कुछ दिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अल सुबह गहरी धुंध व कोहरा रहने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static