प्यार के चक्कर में देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, 2 महीने पहले भी भागे थे घर से (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 04:45 PM (IST)

करनाल(के.सी.आर्य): गांव गोगड़ी पुर के पास महिला व युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे, लेकिन दोनों में प्रेम संबंध थे। महिला 3 बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों के शव ट्रैक से बरामद किए गई है। आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक महीना पहले भी दोनों भाग गए थे। परिवार वाले दोनों को ढूंढ कर लाए थे, लेकिन दोनों ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static