गन्नौर के गांधी नगर पहुचे देवेंद्र कादियान, टिकट को लेकर कही बड़ी बात...कांग्रेस पार्टी पर भी साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 09:28 AM (IST)

गन्नौर (कपिल शांडिल्य) : हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करने में पूरी ताकत झोंक रहे है। गन्नौर से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है और लोगों के बीच जा रहे है। भाजपा नेता देवेंद्र कादियान गन्नौर के गांधी नगर पहुचे और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से की। वहीं टिकट को लेकर कहा कि जो पार्टी के सच्चे हितैषी है, वह पार्टी के साथ ही रहेंगे और जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भीतरघात किया। उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी पर भी साधा निशाना 

भाजपा नेता देवेंद्र कादियान गन्नौर गांधी नगर पहुचे। शहरवासियों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कादियान ने कहा कि यह चुनाव नेता और बेटे के बीच है। आपका बेटा पिछले 8 सालों से आपके बीच रहकर देवा सोसायटी के माध्यम से आपकी सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी लोगो को प्लॉट देने की बात बोलकर झूठे वादे कर उनके बीच जा रहे है। इस बार फिर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static