दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 03:54 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या) :  करनाल के शेखपुरा गांव में एक और विवाहिता दहेज़ की बलि चढ़ गई। जिसके चलते पुलिस ने इस संबंध में मृतका के परिजनों के बयानों पर ससुरालियों पर मारपीट करने व दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि गीता की शादी शेखपुरा में हुई थी और वह बर्सालू गाँव की रहने वाली थी। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को गला घोट कर मारा गया हैं। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं 

लड़की के चाचा रंधीर सिंह ने बताया कि ससुराल वाले उनकी लड़की को तंग करते थे और दहेज़ के लिए मारपीट भी किया करते थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा किया गया था और आज उन्हें खबर दी गई कि उनकी लड़की की मौत हो गई है।  उन्होंने कहा कि वह इन्साफ चाहते हैं और उनको गिरफ्तार किया जाए जो दोषी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static