डी पी यादव ने एंटी डिफेक्शन लॉ पुस्तक का किया विमोचन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 08:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): राम नारायण यादव, पूर्व अतिरिक्त सचिव, हरियाणा विधान सभा व सलाहकार/अध्यक्ष, पंजाब विधान की पुस्तक एंटी डिफेक्शन लॉ (दल बदल क़ानून) का उत्तर प्रदेश के जाने माने नेता डी.पी. यादव पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद ने विभिन्न क्षेत्रिय राजनेताओं की उपस्थिति में राम मनोहर लाल चौबिसा महाविद्यालय, मोहाना (बुलन्दशहर) में विमोचन किया। इस समय हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष; पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष; चो. ज़ाकिर हूसेन, पूर्व सदस्य व मायनोरिटी मोर्चा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अन्य गणमान व्यक्तियों के शुभ संदेश पढ़े गए।

भारी संख्या में क्षेत्र के राजनेताओं, शिक्षा वर्ग के लोग, जनता व मीडिया ने इस पुस्तक की जानकारी ली व सराहा। सदस्यों के दल बदल के बारे में जानकर लोगों में बहुत उत्सुकता, प्रसन्नता हुई व जानकारी हासिल की। राम नारायण 1969 वर्ष से पहले इन्ही संस्थाओं में पढ़े थे और उन्होंने बताया कि उनका इनसे लगाव ने ही इस पुस्तक का विमोचन यहां के नेताओं से कराने को प्रेरित किया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static