महिला सुरक्षा के मद्देनजर दुर्गा शक्ति एप पोस्टर लॉन्च(VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 05:54 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): महिला सुरक्षा के मद्देनजर डीजीपी हरियाणा बीएस संधू ने दुर्गा शक्ति एप्प पोस्टर तैयार किया है, जिसका शुभारंभ पंचकूला सेक्टर 6 पुलिस हेड क्वाटर में किया गया। इस मौके पर डीजीपी बीएस संधु सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक ली और उन्हें महिला के अधिकार, क्राइम के प्रति जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर दुर्गा शक्ति एप्प का पोस्टर लॉन्च किया है, जिसके चलते कोई भी महिला शक्ति ऐप्प से कोई भी महिला पुलिस की मदद पा सकती है।  उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि महिला के विरुद्ध क्राइम करने में जिस अारोपी को सजा होती है उसकी सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाती है।
PunjabKesari
वहीं बीएस संधु ने इस बात की भी जानकारी दी कि नशे के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह से कमर कस चुका है, जिसके चलते जल्द ही एक लैंडनाइन नंबर जारी किया जा रहा है, जहां कोई भी व्यक्ति नशे को लेकर जानकारी दे सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि सटीएफ ने सोनीपत में डेढ़ करोड़ की खेप पकड़ी है और उससे पहले गुड़गांव में 2 किलो हेरोइन पकड़ी थी।  हरियाणा पुलिस इस फैल रहे क्राइम को खत्म करने के लिए काम में जुट गई है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static