दुष्यंत चौटाला की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे दिग्गज नेता, नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़ (संघी):दिल्ली के एक अशोक होटल में सांसद दुष्यंत चौटाला व मेघना की रिसेप्शन पार्टी हुई, जहां देश की प्रमुख हस्तियों ने पहुंच कर नवदंपत्ति को अपना आशीर्वाद देते हुए जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। बता दें, दुष्यंत चौटाला की शादी वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी मेघना के साथ 2 दिन पहले संपन्न हुई थी। 
PunjabKesari
आशीर्वाद देने पहुंची प्रमुख हस्तियां
चौटाला परिवार की ओर से इनैलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला, नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व रणजीत सिंह सहित परिवार के सभी प्रमुख लोगों ने आयोजन में शामिल हुए अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। दुष्यंत को आशीर्वाद देने वालों में कांग्रेस, भाजपा, इनैलो, लोक जन शक्ति, नेकां, जदयू सहित अनेक दलों के प्रमुख नेता शामिल थे। 
PunjabKesari
इस आयोजन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंजाब के पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान, डॉ. हर्षवर्धन, हरसिमरत कौर बादल, जे.डी.यू. नेता शरद यादव, सुखबीर बादल, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, रामबिलास शर्मा, विपुल गोयल, ज्ञानचंद गुप्ता, किरण चौधरी, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, डॉ. के.वी. सिंह, सुभाष बराला, भाजपा प्रभारी अनिल जैन, कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक व श्रीकृष्ण हुड्डा... 
PunjabKesari
कुलदीप शर्मा, रेणुका, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, अकाली दल सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंद्र सिंह भूंदर, विक्रमजीत सिंह मजीठिया, पंजाब के बिजली मंत्री गुरजीत राणा, सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार भरतेंद्र सिंह चहल, सी.पी.एस. बख्शीश् सिंह विर्क, सीमा त्रिखा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र व सुशील कुमार के अलावा अनेक वरिष्ठ आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनेताओं के अलावा सामाजिक लोगों ने हिस्सा लिया।
PunjabKesari
26 साल की उम्र में बने थे सांसद 
दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद हैं। वे 2014 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से जीते। वे 26 साल की उम्र में वे सांसद बन गए थे। अभी उनकी उम्र 29 साल (3 अप्रैल को) होने को है। दुष्यंत अजय चौटाला के बेटे हैं।
PunjabKesari
अजय इस समय जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। दुष्यंत की मां नैना सिंह चौटाला, हरियाणा के डबवाली विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। दुष्यंत के एक छोटे भाई हैं दिग्विजय चौटाला, जो इस समय इनेलो का यूथ विंग संभाल रहे हैं।
PunjabKesari
इस समय ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को संभाल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static