सी.एम. मनोहर लाल को जजपा कर सकती है बाहर : दुष्यंत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 11:22 AM (IST)

झज्जर (मनोज/संजीत): सी.एम. मनोहर लाल को सत्ता से बाहर केवल जजपा ही कर सकती है लेकिन यह बात तभी बन सकती है तब जजपा का एक-एक कार्यकत्र्ता व नेता आपसी मतभेद को भूलाकर घर-घर जाकर वोट बनाने का काम करेंगे। 

दुष्यंत चौटाला मंगलवार को झज्जर के गांव हसनपुर में कार्यकत्र्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। दुष्यंत ने रोहतक संसदीय सीट से दीपेंद्र को हराना सबसे आसान बताया है। उन्होंने कहा है कि यदि जजपा मजबूती के साथ लड़ती है तो वह दिन अब दूर नहीं है जब चौ.देवीलाल का गढ़ कहा जाने वाला रोहतक संसदीय क्षेत्र उसी देवीलाल के गढ़ के नाम से जाना जाएगा। जिस समय हरियाणा में उन्होंने नई पार्टी का गठन किया उस समय इनैलो, कांग्रेस व भाजपा इसे बच्चों की पार्टी बताती थी लेकिन जींद उपचुनाव ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का एकमात्र विकल्प केवल जजपा ही है।

जींद उपचुनाव में राहुल गांधी, भूपेन्द्र हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी व कै.अजय यादव सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रणदीप सुर्जेवाला के साथ थे लेकिन उनकी जमानत बड़ी मुश्किल से बच पाई। इस उपचुनाव में लोकदल का जो हाल हुआ उसका तो जिक्र करते हुए भी उन्हें शर्म आती है। उन्होंने मंच से ही रोहतक संसदीय क्षेत्र के दीपेंद्र हुड्डा पर जनता के अधिकारों की आवाज संसद में न उठाने का आरोप लगाया। 

जजपा को चुनाव आयोग ने दी मान्यता
जननायक जनता पार्टी(जजपा) को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दे दी है। चुनाव चिन्ह मिलना शेष है। दुष्यंत की मानें तो एक सप्ताह तक चुनाव  चिन्ह  भी मिल जाएगा। इलैक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा आज जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि जजपा की तरफ से दिसम्बर-2018 में पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था और जनप्रतिनिधि कानून के तहत इस दल का पंजीकरण 5 मार्च  को किया गया है। आयोग की तरफ से सूचित किया गया है कि जननायक जनता पार्टी अब एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। जजपा को सप्ताह तक  चिन्ह  मिलने की उम्मीद है लेकिन यह  चिन्ह अस्थायी तौर से मिलेगा। 

स्थार्यी  चिन्ह  के लिए जजपा को 6 प्रतिशत मत हासिल करने पड़ेंगे। आयोग के रिकार्ड के अनुसार इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जजपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी रजिस्ट्रेशन के समय तकनीकी कारणों से दुष्यंत की बजाय दिग्विजय का नाम रिकार्ड में दर्ज करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static