किसान विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ गरजे इनैलो कार्यकर्ता सरकार वापस ले कानून : अभय चौटाला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:55 AM (IST)

करनाल: इंडियन नैशनल लोकदल द्वारा प्रदेशभर में सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि अध्यादेशों का पूरजोर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। करनाल में भी इनैलो कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में तीनों की विधेयकों के विरोध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम डी.सी. को ज्ञापन सौंपा। इनैलो राष्ट्रीय महासचिव अभयसिंह चौटाला ने कहा कि सरकार जो 3 अध्यादेश लेकर आई, वे किसान विरोधी हंै, अन्नदाता पर कुठाराघात है। इनैलो पार्टी काले कानूनों का तब तक विरोध करेगी, जब तक सरकार इनको वापस नहीं ले लेती। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की मेहनत पर ढाका डालने के लिए काले कानून लेकर आई है। सरकार के काले कानूनों से किसान, मजदूर, मेहनतकश, कमेरा, व्यापारी सब परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार के काले कानूनों का बदला बरोदा उपचुनाव में लिया जाएगा। 

विधायक अभयसिंह चौटाला ने कांग्रेस-भाजपा पर बरसते हुए दोनों ही पार्टियों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। इनैलो राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम किसान की कमर नहीं टूटने देंगे। किसानों को सहारा देने का काम करेंगे। चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए, उनकी पालना करेंगे। अगर प्रदेश में इनैलो सरकार आती है तो किसानों के कर्जें माफ करेंगे। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल सुप्रीमो प्रकाशसिंह बादल की पार्टी पर बारे कहा कि भारत देश में किसान पुत्र सर छोटू राम थे, उनके बाद चौधरी देवी लाल, आज अगर देश में किसानों के सबसे बड़े हितैषी है तो वे प्रकाशसिंह बादल है। हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हंै। संजयसिंह नंबरदार ढाकवाला ने पार्टी महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर पार्टी इनैलो का दामन थाम लिया। 

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाशसिंह भारती, संसदीय बोर्ड सदस्य नरेश सारण, जिलाध्यक्ष यशवीर राणा, धर्मबीर पाढ़ा, पूर्व विधायक नफेसिंह राठी, पूर्व विधायक रेखा राणा, किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष फूलसिंह मंजूरा,प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, जयपाल पूनिया, बलबीर पूनिया, प्रदीप काम्बोज, कंवर बुटाना, कंवर प्रिंस, सोनिका गिल बलवान वाल्मीकि,मन्नू कश्यप, उमेश रिंडल, महिला जिलाध्यक्ष राधा रानी, रघुबीर कुटेल, भारत मढाण, हरदेवसिंह, मंगत राम सैनी, राजबीर स्टौंडी सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो 28 केएनएल 34 इनैलो कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते अभयसिंह चौटाला।(पंकज) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static