भतीजों पर गोली चलाकर फरार हुआ पूर्व सैनिक, गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 11:05 AM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र) जिले के गांव पातूहेड़ा में एक पूर्व सैनिक ने अपने ही दो सगे भतीजों पर गोली चला दी। दोनों के एक-एक गोली है। घायल अवस्था में दोनों  को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद चाचा फरार हो गया है। फिलहाल कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

दोनों सगे भाईयों के पैर में लगी गोली

 

जानकारी के अनुसार गांव पातूहेड़ा निवासी अमित व हंसराज दोनों सगे भाई है। रविवार देर रात किसी बात को लेकर चाचा घनश्याम के साथ उनका झगड़ा हो गया। घनश्याम सेना से रिटायर्ड है। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि घनश्याम घर के अंदर से पिस्तौल लेकर आया और दोनों पर गोली चला दी। चाचा की गोली से 23 वर्षीय अमित और 25 साल के हंसराज से घायल हो गए। दोनों भाईयों के पैर में गोली लगी है।

 

PunjabKesari

 

कई दिन से चल रहा था विवाद, रविवार को चल गई गोली

 

सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की एक  ट्रॉमा सेंटर भी पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पूर्व सैनिक फरार है। ग्रामीणों के अनुसार अमित व हंसराज का चाचा घनश्याम से कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। रविवार की रात भी पहले आपस में गाली-गलौज हो रही थी। बाद में गोली चल गई। गोली चलने की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static