चलती गाड़ी में फेक करंसी उड़ाकर रील बनाने पर नपे फेमस यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 07:31 PM (IST)

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): सोशल मीडिया में पॉपुलर होने के चलते चलती गाड़ी में फेक करंसी उड़ाकर रील बनाने वाले फेमस यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को गुडग़ांव पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने जोरावर सिंह कलसी के खिलाफ सुशांतलोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरु कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

 

दरअसल, यूट्यूबर ने जोरावर सिंह कलसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह शाहिद कपूर की फर्जी मूवी का एक सीन रिक्रिएट करते दिख रहे हैं। इस यूट्यूबर ने 2 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की। जिसमें ये और इसका एक साथी गुरुग्राम डीएलएफ गोल्फकोर्स के अंडर पास में हाल में शाहिद कपूर की फर्जी मूवी का एक सीन रिक्रिएट कर रहे हैं। जोरावर सिंह अपने साथी लक्की को कहता है कि नोट उड़ाना शुरू कर। इसके बाद सीरीज के सीन की तरह लक्की गाड़ी की डिग्गी खोलकर नोट उड़ाना शुरू कर देता है। देखने में ये नोट नकली लग रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और ये सवाल खड़ा किया कि बिना परमिशन के इतने हाई प्रोफाइल इलाके में दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालकर ये रील क्यों शूट की गई। इस रील में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई गई, जिसमें सभी की जान को खतरा हो सकता था।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर डीएलएफ गुरुग्राम पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और खतरनाक ड्राइविंग, दूसरों की जान को खतरे में डालना, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गाड़ी से पहचान की गई है कि गाड़ी जोरावर सिंह कलसी के नाम से है, जो दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है। जिसके बाद जोरावर सिंह कलसी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले में एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि सुशांतलोक थाना पुलिस ने जोरावर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि उसने लोगों की जान को खतरे में डालकर ये वीडियो क्यों शूट करवाया। गाड़ी से जो नोट उड़ाए गए, क्या वो वाकई नकली हैं और अगर नकली हैं तो ये किस तरह के नकली नोट हैं। इन्हें कहां ले जाया गया और इन लोगों से इन नोट के सैंपल लेकर उनकी भी जांच कराई जाएगी। एसीपी ने लोगों से अपील भी कि वे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए बिना परमीशन के शूटिंग न करें, कई बार इससे सभी की जान को खतरा हो सकता है।

 

 

फेमस यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी अक्सर रील्स बनाता है और उसकी रील्स पर काफी व्यूज भी आते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके थे। देखते ही देखते उनके इस वीडियो पर 1.6 मिलियन व्यूज भी हो गए। उनके इंस्टाग्राम पर साढ़़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। जबकि यूटयूब पर भी साढ़़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static