कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज होगा माफ: दीपेंद्र

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 07:31 AM (IST)

नारायणगढ़(सुशील): सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घमंड के घोड़े की सवार बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ द्वेष भावना से कार्य कर रही है, जिसका समय आने पर कानून व जनता की अदालतों में समुचित जवाब दिया जाएगा। दीपेंद्र सब्जी मंडी में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मेहता द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजनीतिक बदला खोरी के तहत जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर आधारहीन झूठे मुकद्दमे दर्ज किए हैं, वहीं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह द्वारा अवैध खनन का मामला उठाने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई का क्रम नारायणगढ़ से शुरू होगा, जिसकी अगुवाई उनके पारिवारिक सदस्य व सहयोगी अशोक मेहता करेंगे।

मेहता ने राज्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में नारायणगढ़ की हालत बदतर हो चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static