Haryana के 144 गांवों को किसान इस दिन हो जाएंगे मालामाल, सरकार बैंक खातों में डालेगी पैसा....
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 01:47 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में मार्च और अप्रैल में फसलों को हुए नुकसान का 144 गांवों के किसानों ने मुआवजा मांगा है। 16 जिलों के 6821 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया है। किसानों की ओर से दर्ज कराए गए ब्योरे में 50108.808 एकड़ फसलों को नुकसान का दावा किया गया है।
हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से फसलों में बरसात और ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का ब्योरा दर्ज कराने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था। अभी तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सिरसा के 30 और करनाल के 21 गांवों के किसानों ने नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया है। इनकेअलावा सोनीपत के 14, कुरुक्षेत्र के भ13, पानीपत और हिसार जिलों में 11- क 11 गांवों के किसान भी व्योरा दर्ज कराध चुका हैं।
फतेहाबाद के 10, यमुना नगर स् और जींद के 8-8 गांवों के किसानों ने क भी ब्योरा दर्ज कराकर मुआवजा मांगा है। झज्जर के 4, दादरी के 3, हांसी के 2, भिवानी के 1 गांव के किसानों ने नुकसान को लेकर दावा किया है। राजस्व मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि 8 मई को मुख्यमंत्री किसानों के खातों में मुआवजा भेजेंगे।