मातम में बदली खुशियां, बेटी के जन्मदिन पर पिता की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 09:25 AM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा):CM सिटी करनाल में एक परिवार का खुशी का माहौल कब मातम में बदल गया, पता ही नहीं चला। दरअसल, शहर के सेक्टर-4 में बच्ची के जन्मदिन पर उसके पिता द्वारा खुशी में अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर करना पड़ा महंगा। जिसके कारण उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 
PunjabKesari
बता दे, मकान नंबर 1666 सेक्टर-4 निवासी मनोज कुमार जो पेशे से ड्राईवरी करता था। उसने छत पर जाकर अपनी दोनाली बंदूक से गोली हवा में चलाई और गोली उसकी छाती में ही जा लगी। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुेची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। 
PunjabKesari
मृतक के परिवार वालों व पड़ोसियों का कहना है कि मनोज की 8 साल की बेटी का आज जन्मदिन था और अचानक गोली चल गई, जिससे मनोज की मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है। वही जांच अधिकारी व एस.एच.ओ. राजबीर सिंह ने बताया कि एफ.एस.एल. की टीम मौके पर बुला ली गई है।
PunjabKesari
मृतक की छाती में गोली लगी है। पोस्टमार्टम में ही पता लगेगा की गोली किस प्रकार लगी है। पुलिस ने मौके पर से शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनाली बंदूक चलाते समय गोली चलाने वाले की ही छाती में लग जाना भी पुलिस के लिए सवालियां निशान बना हुआ है। कही इस हादसे के पीछे कोई ओर वजह तो नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static