सुसराल व माईके वालों में जमकर हुई मारपीट ,झगड़े में दोनों पक्षों के लोग बुरी तरह घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 05:24 PM (IST)

करनाल (केसी आर्य): करनाल के शांति नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब किसी घर में सुसराल पक्ष व माईके वालों के बीच आपसी कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हई। कहासुनी से बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए करनाल के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि शांति नगर के रहने वाले सरदान सिह नाम के व्यक्ति के बेटे की शादी उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक परिवार की बेटी के साथ ढाई साल पहले हुई थी, कई दफा घरेलू कलह के चलते दोनो पक्षो में कहा सुनी हुई लेकिन देर रात जैसे ही लड़की के परिजन उत्तर प्रदेश से करनाल अपनी लड़की के पास पहुँचे दोनो पक्षो में कहा सुनी के बाद झगड़ा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static