महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, 6 कर्मचारी घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 04:54 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रमदीप रोड):कुरुक्षेत्र के गांव जिरबड़ी में हरियाणा राज्य परिवहन की बस ने एक महिला को कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के उपरांत गुस्साए लोगों ने जी.टी. रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण रोड पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। सुरक्षा के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज अौर आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। वहीं लोगों ने भी पुलिस पार्टी पर पथराव किया। जिसेक कारण करीब आधा दर्जन पुलिस अधिकारी चोटिल हो गए हैं। 
PunjabKesari
इस मुठभेड़ में महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर का फ्रैक्चर हो गया है। झांसा थाना प्रभारी राम पाल, इस्माईलाबाद थाना प्रभारी जय नारायण सहित तीन अन्य चोटिल हो गए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पतालमें दाखिल करवाया गया है। हालांकि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है अौर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माहौल को देखते हुए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static