आग की भेंट चढ़ी 1000 क्विंटल पराली, फायर ब्रिगेड की गलती से बढ़ा नुक्सान

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 02:26 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के गांव रांगड़ी के पास रखी पराली में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी अौर ग्रामीण आग को बुझाने के लिए पूरी रात लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर कुछ पराली बचाई गई। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा लेट पहुंची तब तक सारी पराली जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार गांव रांगड़ी के पास एक खेत में लगभग 1000 क्विंटल पराली को स्टॉक करके रखा हुआ था। गत रात करीब 8 बजे इसमें अचानक आग लग गई। जिसे बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 
PunjabKesari
पराली स्टॉक करने वाले विनोद कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड वालों की देरी की वजह से सब कुछ जलकर राख हो गया। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़िया समय पर पहुंचती तो इतना नुकसान न होता। फिलहाल उनके अनुमान से 5 लाख रुपए तक की पराली जल गई है। इस पराली को पशुओं के चारे के लिए स्टॉक किया गया था। 
PunjabKesari
फायर ऑपरेटर सुखदेव सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड कार्यालय का फ़ोन खराब पड़ा है। फोन खराब होने की शिकायत दी हुई है। इसी कारण उन्हें सूचना लेट मिली थी, जिसका उन्हें खेद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static