लोहड़ी जश्न के दौरान फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 01:01 PM (IST)

गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम में सोमवार देर रात लोहड़ी के जश्न के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 40 की है, जहां रात करीब 11 बजे लोग लोहड़ी के जश्न में सराबोर थे, तभी 5 अज्ञात युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हमलावर कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसे थे, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static