फरीदाबाद में एक महिला को कोरोना वायरस होने की पुष्टि, परिवार को भी रखा गया निगरानी में

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 06:03 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल)- कोरोना वायरस के केस धीरे-धीरे प्रदेश में बढ़ते नजर आ रहे है। अभी तक हरियाणा में 5 केसो की पुष्टि हो चुकी है जिनमें दो महिलाएं गुरुग्राम और 1 युवक पानीपत में संक्रमित मिला है। इससे पहले दो अन्य महिलाएं भी गुरुग्राम में ही पॉजिटिव मिली थी। इसी बीच खबर आ रही है कि फरीदाबाद में भी एक पॉजिटिव केस सामने आया है।  यहां एक महिला को हुआ कोरोनावायरस होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है।

इस बात की जानकारी जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने दी है। एक निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है । उसके परिवार को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन हरियाणा सरकार ने प्रदेश में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static