करनाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी, मांगे 50 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:05 AM (IST)

करनाल : हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर वेदपाल के पुत्र भाजपा नेता एडवोकेट विजय पाल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। मामला फिरौती से भी जुड़ा हुआ है। 

पुलिस को शिकायत में बताया गया कि बीती रात उनके पास विदेश के नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आई। उसने विजय पाल को अपना नाम बराड़ बताया और धमकी दी कि तुम्हें व तुम्हारे परिवार को नुकसान पहुंचाने व बम फोड़ने के लिए मैंने टाइम नहीं लगाना। तुझे व तेरे परिवार को भी हैंड ग्रेनेड से उड़ा दूंगा। आरोपी ने यह भी कहा कि पुलिस से मेरा नाम पूछ लेना। उसने विजय पाल से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और न देने की सूरत में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विजय पाल ने कहा कि साजिश तहत अपराधी व शरारती किस्म के लोग उन्हें जान-माल का नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कुछ लोग कई दिनों से रैकी कर रहे हैं जिसकी सूचना पहले से ही लिखित रूप में पुलिस व प्रशासन को दी है। जब से उन्हें इस प्रकार का फोन आया उनका पूरा परिवार दहशत में है। मॉडल टाऊन पुलिस चौकी इंचार्ज गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static