हरियाणा पुलिस के पूर्व डीजीपी एचआर स्वान का निधन

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 02:18 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी)- हरियाणा पुलिस के पूर्व डीजीपी एच. आर.स्वान आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका आज सुबह पंचकूला में निधन हो गया । स्वान 1957 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे और वह बंसीलाल सरकार में प्रदेश के डीजीपी रह चुके है।               एच. आर.स्वान बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी स्वाभाव के थे। उनकी मौत पर रिटायर्ड आईपीएस एसोसिएशन ने गहरा दुख प्रकट किया।               

हरियाणा के पूर्व डीजीपी बी एस संधू ने कहा कि एच आर स्वान जैसे डीजीपी से बहुत कुछ सीखने को मिला था, वह एक बेहतरीन व्यक्ति थे उनके निधन से भारी क्षति हुई है। 2012 में एच आर स्वान ने Who Runs Police नामक किताब भी लिखी थ। आज शाम 5 बजे मनीमाजरा में एच आर स्वान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static