पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी ने छोड़ी पार्टी, करेंगे बसपा प्रत्याशी का समर्थन

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 03:32 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा 2019 की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे हरियाणा की राजनीति में नए-नए तूफान आ रहे है। ऐसे में पार्टियों में उम्मीदवारों की हलचल भी बढ़ गई है। वहीं इन सबके बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से  इस्तीफा दे दिया है। 

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी जगाधरी से बीएसपी आदर्शपाल को चुनाव में समर्थन देंगे। आज पूर्व मंत्री ने अपने घर से कांग्रेस का झंडा भी उतार दिया है। उऩ्होंने अपने समर्थकों के साथ लम्बी मंत्रणा करने के बाद सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। गौर रहे कि लम्बे अरसे से सुभाष चौधरी कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।

नाराज थे सुभाष चौधरी
सुभाष चौधरी टिकट नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इससे पहले सुभाष चौधरी ने अपने घर से कांग्रेस का झंडा भी उतार दिया था। मतलब साफ है कि सुभाष चौधरी ने अपनी राहें कांग्रेस से अलग कर ली हैं। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है साथ ही कुमारी सैलजा ने लोकसभा चुनावो की हार की खीज टिकट आवंटन में निकाली है।

बता दें कि सुभाष चौधरी काफी लंबे वक्त से कांग्रेस पार्टी के साथ थे। सुभाष चौधरी हरियाणा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 1981-83 तक सुभाष चौधरी एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और 1984-87 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव भी रहे, इसके साथ ही वो मंत्री भी रह चुके हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static