पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय राज्यसभा के लिए निर्दलीय भरेंगे नामांकन

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने पर्चा भरा, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय के भी पर्चा भरने की सूचना मिल रही है, इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। । बता दें कि कार्तिकेय के मैदान में आने से मुकाबला रोचक होगा। कार्तिकेय ने जजपा से समर्थन मांगा है। ऐसे में मतदान के दौरान बड़ा उलटफेर होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।  

अंबाला में काफी एक्टिव है कार्तिकेय शर्मा
कार्तिकेय शर्मा ITV ग्रुप के MD हैं और इन दिनों अंबाला में एक्टिव भी है अपने पिता विनोद शर्मा की पार्टी हरियाणा जन चेतना के लिए बूथ मीटिंग्स भी कर रहे हैं। विनोद शर्मा ने 2014 चुनाव से पहले कांग्रेस को अलविदा कह अपनी पार्टी का गठन किया था लेकिन वे सफल नही रहे थे और खुद की सीट भी नही बचा पाए थे। उसके बाद 2019 में अंबाला शहर से चुनाव ही नही लड़े। मगर पिछले दिनों उनकी पार्टी अंबाला नगर निगम चुनाव में एक्टिव हुई और विनोद शर्मा की पत्नी मेयर का चुनाव लड़ी और पार्टी अपना मेयर बनाने में कामयाब रही। 

पंजाब से विधायक रह चुके है विनोद शर्मा
विनोद शर्मा पंजाब से भी विधायक और सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन बेटे मनु शर्मा ने जेसिका हत्याकांड को अंजाम दिया तो कांग्रेस ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था उसके बाद विनोद शर्मा जीते तो सही लेकिन मंत्री नही बने। विनोद शर्मा हुड्डा के काफी करीबी रहे हैं।

CM खट्टर के बेहद नजदीकी हैं कार्तिकेय
ऐसा माना जाता है कि कार्तिकेय शर्मा की नजदीकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बहुत ज्यादा है जिसके लिए उन्हें भाजपा अंदर खाते समर्थन दे कांग्रेस का खेल बिगाड़ उन्हें राज्यसभा भेजना चाहती है।

 

बिगड़ सकता है अजय माकन का गणित 
कार्तिकेय के प्रस्तावकों में जजपा व निर्दलीय विधायक शामिल हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन का गणित गड़बड़ाने के आसार बन गए हैं। कार्तिकेय को 26 से 27 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है। अजय माकन के नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस की पूरी तैयारी है। पार्टी में कोई भितरघात नहीं है। तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static