पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में हुए शामिल, विपक्ष को बड़ा झटका

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 02:09 PM (IST)

दिल्ली(कमल कांसल): नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र की मौजूदगी में पार्टी ज्वाईन की। इस दौरान भाजपा हरियाणा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह और कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है अरविंद शर्मा ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की शर्त पर पार्टी में शामिल हुए हैं, हालांकि भाजपा ने यह भी कहा था कि शर्मा को बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल किया जाएगा। फिलहाल, शर्मा ने भाजपा ज्वाईन कर ली है, अब देखना ये है कि शर्मा को पार्टी किस सीट पर टिकट देती है। बता दें कि अरविंद शर्मा करनाल से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद अरविंद शर्मा 2014 में कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे और भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी चौपड़ा से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली थी और बसपा ने उन्हें अपना सीएम पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन बुरी हार हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने बसपा छोड़ दी थी।अरविंद शर्मा के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो वे 1996 में 11वीं लोकसभा के चुनाव में सोनीपत सीट से आजाद उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए थे।

इसके बाद शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष रहे और रोहतक लोकसभा से चुनाव लड़ा। वहां से हार गए। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल लोकसभा से 2004 और 2009 में चुनाव लड़ा। दोनों बार जीत हासिल की, तीसरी बाद भाजपा के अश्विनी चौपड़ा ने उनके विजयरथ को रोक दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static