मंढोली खूर्द के पूर्व सरपंच पर लाठी डंडों से हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम
punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 11:08 AM (IST)
सिवानी मंडी (पोपली): आपसी रंजिश के चलते सिवानी के गांव मंढोली खूर्द के पूर्व सरपंच की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मंढोली खूर्द के पूर्व सरपंच यशबीर सिंह(62 वर्ष) बुधवार को सायं करीब 7 बजे अपने घर के बाहर गली में थे। उनका उनके गांव में ही किसी अन्य परिवार के लोगों से आपसी रंजिश चल रही थी।
बुधवार देर सायं रंजिश के चलते दूसरे परिवार के लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व सरपंच को गंभीर अवस्था में हिसार के नीजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर, सूचना के बाद सिवानी पुलिस की टीम भी गांव में पहुंची और मौके पर साक्ष्य को जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र ङ्क्षसह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम गांव में पहुंच चुकी है और इस मामले में अभी बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। बयान दर्ज करवाए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित आरोपियों पर भी पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)