सिलेंडर फटने से 4 बच्चों सहित महिला झुलसी, PGI रेफर

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 12:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):धर्मनगरी के दयालपुर गांव में आज सुबह लगभग छह बजे सिलेंडर गैस फटने से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इससे महिला रेशा देवी तीन बेटियों रीना, मीना, रजनी और बेटे गौरव सहित झुलस गई। सभी घायलों को चंडीगढ़ पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार रेशा देवी सुबह 6 बजे रसोई में चाय बना रही थी। उस समय   गैस सिलेंडर फटने से रसोई में आग लग गई। आग ने घर को चपेट में ले लिया। रेशा देवी अपने बच्चों सहित सो रही थी। आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख गांव वालों ने सभी को घर से बाहर निकाला।
PunjabKesari
वहीं इस घटना में लाचार स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खुल गई। बार-बार फोन करने पर भी जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो घायलों को ऑटो में कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बच्चों का पिता विदेश में रहता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static