अमरीका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 02:30 PM (IST)

करनाल (काम्बोज): करनाल शहर में अमरीका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बलड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्टडी वीजा का काम करते हैं। उसके पास उसका भतीजा सिमरनजीत सिंह भी कार्य करता है, जो विदेश जाने का इच्छुक है। इस दौरान उनके पास 2 लोग आए और उनके साथ काफी घुलमिल गए। जब उन्हें पता चला कि उसका भतीजा विदेश जाने का इच्छुक है, तो उसे कहा कि वह लोगों को अमरीका भेजने का काम करते हैं।

इस दौरान उन्होंने कई लोगों के वीजा भी दिखाए। उनकी बातों में आकर भूपेंद्र सिंह भी अपने भतीजों को अमरीका भेजने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने उसे 25 लाख रुपए लगने की बात कही जिसमें पहले 15 लाख रुपए और अमरीका पहुंचने के बाद 10 लाख रुपए देने होंगे। इस पर भूपेंद्र सिंह ने उन्हें 15 लाख रुपए व पासपोर्ट सहित अन्य कागजात दे दिए।

जब काफी दिन बीत गए और उसका भतीजा अमरीका नहीं गया, तो उसे शक हुआ कि यह फ्राड है। जब आरोपियों से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बार-बार फोन किया गया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। उसके बाद आरोपियों ने मात्र 10 हजार रुपए फोन से उनके पास ट्रांसफर कर दिए। भूपेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static