''2 दिन में 25 लाख रुपए चाहिए''... पानीपत में व्यवसायी से रॉयल गैंग के नाम से मांगी फिरौती

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 04:45 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के समालखा के प्रवाह मोहल्ले के व्यवसायी संदीप बंसल को रॉयल बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख रुपए की फिरौती की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत दी। संदीप बंसल ने परिवार को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही व्यवसायी ने पुलिस को फिरौती कॉल की रिकॉर्डिंग भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

शिकायतकर्ता ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रॉयल बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और उनसे 25 लाख रुपए फिरौती की मांगी है। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पास सिर्फ दो दिन का समय है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static