कैथल में दोस्ती हुई तार-तार, 3 हजार रुपये के लिए ले ली जान; हथौड़े से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 12:51 PM (IST)
कैथल : हरियाणा के कैथल से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद ने इतना उग्र रुप धारण कर लिया कि आक्रोश में आकर एक शख्स ने अपने साथी पर हथौड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कामेश्वर के रुप में हुई है जबकि आरोपी उमेश दास है। शराब के नशे में आरोपी उमेश दास ने कामेश्वर पर आरोप लगाया कि उसने उसके 3,000 रुपये चोरी से निकाल लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उमेश दास ने भारी हथौड़ा कामेश्वर के सिर पर दे मारा। वहीं खून से लथपथ कामेश्वर पर गिर गया और मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की खबर मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।