पानीपत में गैस सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग, 3 बच्चे झुलसे
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 06:24 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में सिलेंडर लीक होने की वजह से घर में आग लग गई। आग लगने से घर में मौजूद तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे स्कूल से घर पर आए थे आते ही 11 वर्षीय बच्ची ने जिसका नवरात्रि का उपवास था चाय बनाने की कोशिश की इसी दौरान सिलेंडर लीक होने की वजह से पाइप में आग लग गई। आग पूरे घर में फैल गई जिसकी वजह से तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए जिनको तुरंत प्रभाव से पानीपत की सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की बच्चों के मम्मी-पापा मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जिनको तुरंत प्रभाव से सूचना दी गई और सूचना मिलते ही दोनों सिविल अस्पताल पहुंचे। बच्चों की मां आंशिका ने बताया की सिलेंडर आज ही लेकर आये थे। फिलहाल बच्चों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)