विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 10:34 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई श्याम सुंदर की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे बाइक पर सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में टक्कर मार कर बुरी तरह कुचल दिया।

PunjabKesari, shyam sundar das arora, BJP, Accident

दुर्घटना के बाद श्याम सुंदर दास का शव टुकड़ों में बिखर गया। वहीं इस घटना के बाद से बीजेपी में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static