मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर पर GMDA ने ध्वस्त की 15 दुकानें

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 03:55 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-90 स्थित मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि एवं यूटिलिटी कॉरिडोर पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाना था। यह तोड़फोड़ अभियान डीटीपी, जीएमडीए आर.एस. बाठ के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक भूमि पर बिना अनुमति निर्मित 15 से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

कार्रवाई के दौरान जीएमडीए की इंर्फोसमेंट विंग टीम जेई आशीष त्यागी सहित एसडीई हेमंत सैनी, जेई पप्पू कटारिया एवं दीपक चौहान उपस्थित रहे। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 15 पुलिसकर्मियों की टीम भी मौके पर तैनात रही।   अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों एवं नियम उल्लंघन करने वालों को सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे स्वयं हटाने और बिना अनुमति निर्माण गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। 

 

जीएमडीए अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक भूमि एवं यूटिलिटी कॉरिडोर शहर के महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे का हिस्सा हैं और इन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा, नियोजित शहरी विकास तथा यूटिलिटी कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। आर एस बाठ ने कहा कि जीएमडीए सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा एवं यूटिलिटी कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static