अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू, मंडी प्रशासन और हैफेड विभाग द्वारा पूरे किए गए इंतजाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 01:35 PM (IST)

इंद्री (मेनपाल कश्यप): इंद्री की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद मंगलवार से शुरू हो चुकी है। मंडी प्रशासन और हैफेड विभाग की तरफ से सरसों खरीद के लिए पूरे इंतजाम  किए गए हैं। अनाज मंडी में काफी मात्रा में सरसों की फसल पहुंच रही है। हालांकि अभी जो फसल आई है उसमें काफी नमी है, जिस वजह आज मंडी में सरसों खरीद होगी या नहीं इसपर संशय बना हुआ है। फसल को सूखने के लिए डाला गया है। वहीं 8% नमी पर सरसों की खरीद हैफेड विभाग द्वारा निर्धारित की गई है।

मार्केट कमेटी के सचिव जसवीर का कहना है कि हमने पूरे इंतजाम किए हुए हैं। मंगलवार से ही सरसों का कार्य शुरू हुआ है जिस सरसों में 8% की नमी होगी, उसको आज ही खरीद लिया जाएगा। जिसमें नमी अधिक होगी उसको एक या दो दिन सूखने के बाद उसको भी MSP पर खरीद लिया जाएगा।

हैफेड द्वारा की जा रही सरसों की खरीद

उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है, जिसके अधिकारी भी मंडी में मौके पर पहुंचे हैं। वो भी जांच कर रहे हैं की सरसों में कितनी नमी है। जो भी मापदंड विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए हैं, उसी हिसाब से फसल को खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 10 हजार क्विंटल फसल इंद्री की अनाज मंडी में आई थी। इस बार 6700 क्विंटल पहले आ चुकी है, जो की प्राइवेट में खरीदी जा चुकी है। इस बार भी उम्मीद है कि पिछले साल से ज्यादा फसल आने की किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए विभाग की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। करनाल जिले में असंध, घरौंडा और इंद्री को केंद्र बनाया गया है जहां पर किसान अपनी सरसों की फसल लेकर के आ सकते हैं और MSP पर उसको भेज सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static