राज्यपाल ने हरियाणा के 29 एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 05:36 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा के 29 एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी हम सब भारतीय हैं की भावना को प्रबल करती है। यह राष्ट्र की सुरक्षा ही नहीं बल्कि एकता की भी गारंटी है। साथ ही कहा कि यह देश मेरा है, यह भाव हर नागरिक में जगेगा तभी जाकर हम शक्तिशाली भारत का निर्माण कर सकेंगे।
PunjabKesari
गणतंत्र दिवस परेड 2018 और प्रधानमंत्री रैली में भाग लेकर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरियाणा के 29 एनसीसी कैडेट्स को राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने मंगलवार को चंडीगढ़ राजभवन में सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने गर्व प्रकट किया कि हरियाणा के कैडेट्स ने लगातार चौथी बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्य क्षेत्रों की तरह एनसीसी में भी इस राज्य की सफलता के झण्डे गाड़े हैं। इन्होंने उस गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे 10 राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष देख रहे थे।
PunjabKesari
उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में चौथी बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने इस परेड में भाग लेने पर प्रत्येक कैडेट को 11-11 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान करने की घोषणा की। जिसे मिलाकर हर कैडेट को 22 हजार रूपए पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। राज्यपाल ने कहा कि देश में 15 लाख एनसीसी कैडेटस हैं जिनमें से 34 हजार हरियाणा से हैं। यह संख्या काफी उत्साहजनक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static