शादी समारोह में गोली चलने से इलैक्ट्रिशियन की मौत, आरोपी काबू

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 02:42 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): यहां एक शादी समारोह में चली गोली में टैंट हाउस के लाइटमैन की मौत हो गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखनगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


जानकारी अनुसार, पटौदी के गांव खेतीयावास निवासी विकास का श्रीश्याम टैंट हाउस है। विकास के साथ बरकत नामक व्यक्ति शादियों में लाइटिंग का काम करता था। श्रीश्याम टैंट हाउस को गांव रणसीका निवासी रामानंद के बेटे अमनदीप के लगन कार्यक्रम में टैंट लगाने का काम मिला था। वीरवार को बरकत इस कार्यक्रम में लाइट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पर नशे में धुत युवकों ने गोली चला दी। गोली लाइटमैन बरकत को जा लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ बरकत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बरकत के ससुर की शिकायत पर अमनदीप समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि फर्रुखनगर की पुलिस टीम ने एक आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा ने उसे लाईसैंसी पिस्टल रखने को दी थी। जिसे उसने मेज पर रख दिया था। वहां से पिस्टल उठाने के दौरान अचानक गोली चल गई और गलती से बरकत को लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static