गन लाइसेंस देने पर मांगी 5 हजार की रिश्वत, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार(video)

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 03:28 PM (IST)

नारनौल(भालेंद्र यादव): नारनौल विजिलेंस टीम ने जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात रामफल पी.एल.ए. को गन लाइसेंस देने के नाम पर 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार जिले के गांव काटी खेड़ी निवासी पूर्व सरपंच हेमराज ने नारनौल डी.सी. कार्यालय में गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस बनकर तैयार था। उसे देने के नाम पर कार्यालय में तैनात रामफल पी.एल.ए. ने 5000 रुपए की मांग की। 

इस पर शिकायतकर्त्ता हेमराज ने विजिलेंस को शिकायत की और आज उन्होंने पी.एल.ए. को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस पूरे मामले में आरोपी रामफल ने आरोप को निराधर बताते हुए अपने आपको निर्दोष बताया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static