करनाल में ज्ञान चंद गुप्ता ने फहराया झंडा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 01:02 PM (IST)

करनाल (विकास मैहला): पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस की धूम हर जगह देखने को मिल रही है, सबके चेहरे पर खुशी है। हरियाणा में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के तहत करनाल में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने झंडा फहराया और उसके बाद परेड की सलामी ली।
ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं की वजह से हम आज आजादी का पर्व मना रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का आज़ादी की लड़ाई से लेकर दूसरे देशों के साथ हुए युद्ध में दुश्मनों को हराने में अहम योगदान है। बॉर्डर पर हर 10 में से 1 हरियाणा का जवान है। देश का विकास हो या अखंडता की बात या फिर सुरक्षा को लेकर बात हम हमेशा आगे रहते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)