3 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, जानिए दिसम्बर के किस सप्ताह बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 12:00 PM (IST)

करनाल (मदान): न्यूनतम तापमान एक दिन मे 3 डिग्री गिर गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री था जो शनिवार को 8 डिग्री दर्ज किया गया इससे लोगो को ठंडक  का एहसास हुआ। शनिवार को वातावरण मे धुंध नहीं थी लेकिन उत्तरी हवा चलने से और तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। केन्द्रीय मृदा लवण्ता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डी.एस. बुंदेला ने बताया कि हवा चलने से न्यूनतम तापमान गिरा है। हवा गति जो शुक्रवार को 0.4 थी बाद में बढ़कर 1.3 हो गई है। हवा चलने से धुंध छंट गई है। लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढऩे से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। 

उन्होंने जानकारी दी 15 दिसम्बर के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। लोगों को धुंध का भी सामना करना पड़ेगा। वातावरण और तापमान दोनों अनुकूल चल रहे ह्रै जो कि अधिक सर्दी होने के संकेत है। अधिक तापमान  24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी अधिक होने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static